सूरजगढ़: क्षेत्र में पैंथर देखे जाने की झूठी अफवाहों के बीच अब एआई से बनाई गई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।
कुछ लोग इस तरह कि फोटो को अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर भी लगा रहे हैं। फोटो पर कैप्शन सूरजगढ़ मंडी रोड का लिखा जा रहा है।
चिड़ावा वन विभाग रेंजर सुमन चौधरी ने बताया कि भ्रामक जानकारी साझा किए जाने से उनके पास देर रात्रि तक सूचनाएं आ रही हैं। और लोग दहशत में हैं।
रेंजर सुमन ने सोशल मीडिया यूजर्स को आगाह किया है कि इस तरह कि भ्रामक व झूठी अफवाहें ना फैलाई जाए।
भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ शख्स कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।





