सूरजगढ़: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सुशासन पखवाड़े के तहत मंगलवार को सुशासन विकास रथ ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। ढाढोत कलां, भैसावता खुर्द, मोई भारू, घरड़ाना कलां और घरड़ाना खुर्द में पहुँचे विकास रथ का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी विकास कार्यों, प्रभावी नीतियों और क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
विकास रथ से बताया गया सरकार का रिपोर्ट कार्ड
सुशासन विकास रथ के जरिए ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। पत्रकों के वितरण और प्रत्यक्ष जनसंवाद के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र में पूर्ण हो चुके तथा प्रगतिरत विकास कार्यों को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

गांव-गांव दिखा सरकार के प्रति विश्वास
रथ यात्रा के दौरान सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर विकास रथ का स्वागत किया। ग्रामीणों की भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार के कार्यों को लेकर जनता में भरोसा बढ़ा है। सुशासन पखवाड़े के माध्यम से सरकार की नीतियों को सीधे जनता तक पहुंचाने की पहल को प्रभावी बताया गया।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
विकास रथ यात्रा के दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री, विधानसभा संयोजक सुशील गुर्जर, विकास भालोठिया, महंत रामदास पुजारी महाराज, भाजपा जिला मंत्री अनिता राव, घरड़ाना खुर्द के सरपंच उम्मेद सिंह राव और पूर्व सरपंच महेंद्र राव मौजूद रहे। वहीं सिंघाना ग्रामीण मंडल महामंत्री बालकिशन सोमरा, महेश जांगिड़, विजेन्द्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी सत्यवीर यादव, देशराज सोमरा, अभिषेक शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्यारेलाल, रमेश धानका, गिरवर सिंह, राजेश शर्मा, सुबेदार ओमप्रकाश, बलवीर सिंह, नरेश कुमार, कुम्भाराम, रासिंह राव, रमेश अग्रवाल और संदीप राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।

सुशासन पखवाड़ा बना सरकार और जनता के बीच सेतु
सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित यह विकास रथ यात्रा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जनसंवाद के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना जा रहा है।





