सूरजगढ़ : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सूरजगढ़ शहर में वोटो की अनोखी बारात निकाली गई वोट बारात का जगह – जगह फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया।
आपको बता दें की लोकसभा आम चुनाव 2024 जोरों पर है 19 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पंचायत समिति सूरजगढ़ से शूरू हुई वोट बारात काजड़ा चुंगी, चिड़ावा _ लोहारू रोड, पुराना बाजार बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय में समाप्त हुई।
इस दौरान बीडीईओ अशोक कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के एसीबीईओ सज्जन कुल्हार, शिक्षा जगत के कर्मचारी व छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता के लिए शामिल लोगों ने हाथों में “छोड़ो अपने सारे काम 19 अप्रैल को करें मतदान” , “वोट हमारा है अधिकार एक भी वोट नहीं जाए बेकार”, “वोट देने जाना है पहचान पत्र साथ अवश्य ले जाना है”, “वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है” आदि तरह – तरह नारों की तकतिया लेकर वोटों की अपील की।

इस मौके पर बीसीएमओ शैलेष कुमार , महिला बाल विकास विभाग के कार्मिक नोरंगलाल, अक्षय कुमार एएओ , सहायक विकास अधिकारी मनोहरलाल गर्वा, विधाधर नरनोलिया, सुरेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत, राजीविका स्वयं सहायता समूह आशा सहायिका के कार्मिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। साथ ही डॉक्टर अनिल शर्मा अनमोल, महेश सैनी के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बच्चों ने भी भाग लिया !





