1– ‘ईरान में अब सब खत्म कर देंगे’, इस्लामाबाद वार्ता विफल होने पर ट्रंप की खुली धमकी,वार्ता नाकाम होते ही फिर युद्ध छिड़ने के आसार, ईरान पर हमले का दौर शुरू कर सकते हैं ट्रंप
2– नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आज, पीएम मोदी करेंगे शिरकत, विकसित भारत 2047 का देंगे संदेश
3– मोदी बोले- TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, अब 15 साल का हिसाब देना होगा, सिलीगुड़ी की जनसभा उनकी नींद उड़ा देगी
4– भारत में ईंधन की किल्लत नहीं’: सरकार का बड़ा दावा- पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भरे हैं भंडार
5– चीन को भारत की दो टूक: अरुणाचल के कुछ स्थानों का नाम बदलने के दावे को किया खारिज, बताया भ्रामक और निराधार
6– आशा भोसले का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार आज, मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे दी जाएगी मुखाग्नि; मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से कल निधन हुआ
7– कांग्रेस बोली-सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती, जयराम रमेश ने कहा- महिला आरक्षण में बदलाव से देश को गुमराह किया जा रहा
8– महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाले कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि इसे जनगणना और परिसीमन से न जोड़ा जाए और तुरंत लागू किया जाए
9– पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को फ्रीज करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले पर नई याचिका के साथ लंबित याचिकाओं पर भी विचार करने पर सहमति जताई। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान वाली विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए फ्रीज कर दिया था
10– नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा की नीतियों को विभाजनकारी बताते हुए चुनाव आयोग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। बंगाल चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले यह बदलाव राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
11– कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग; पहली बार जीते 38 MLA ने भी 5 मंत्री पद मांगे
12– उमा भारती के लिए चेन पुलिंग कर पंजाब मेल रोकी, झांसी में 5 मिनट खड़ी रही; रेलवे बोला- ट्रेन समय पर थी, पूर्व CM ने कहा- पहले छूटी
13– हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल
14– गुजरात ने लगातार दूसरा IPL मैच जीता, लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 4 विकेट
15– मुंबई लगातार तीसरा IPL मैच हारी, बेंगलुरु ने 18 रन से हराया; सॉल्ट, कोहली और पाटीदार की फिफ्टी
16– आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम के 7:30 से हैदराबाद में शुरू होगा।
17– ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा रहने से दबाव में बाजार, इस हफ्ते विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी, ग्लोबल मार्केट की चाल पर भी रहेगी नजर
18– ईरान-अमेरिका सीजफायर में पुतिन की एंट्री, रूस के राष्ट्रपति बोले- मध्यस्थता के लिए तैयार
19– जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी, MP-UP, राजस्थान में तापमान 40°C के करीब; गुजरात-आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




