Sunday, March 15, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 13 मार्च 2026 (शुक्रवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 13 मार्च 2026 (शुक्रवार)

1– पीएम मोदी बोले-LPG को लेकर कुछ लोग पैनिक क्रिएट कर रहे, वो इससे फायदा उठाना चाहते हैं, कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी

2– LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए गए कड़े निर्देश

3– प्रधानमंत्री मोदी बोले- कठिन दौर से गुजर रही दुनिया, लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा

4– पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान

5– पीएम मोदी 13-14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे, राज्य में 48,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे

6– बजट सत्र का दूसरा फेज, आज 5वां दिन, LPG की बढ़ती कीमतों पर हंगामे के आसार; कल सरकार ने कहा- देश में ईंधन की कमी नहीं

7– पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, LPG प्रोडक्शन भी 28 फीसदी बढ़ा: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

8– रसोई गैस की कोई कमी नहीं, ढाई दिन में LPG की होगी डिलीवरी; केंद्र ने राज्यों के लिए भी बनाया स्पेशल प्लान

9– सरकार ने माना- घबराहट की वजह से सिलेंडर बुकिंग बढ़ी, रोज 50 लाख सिलेंडर डिलीवर हो रहे; 1 लाख पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं

10– ओम बिरला के बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का नोटिस, 200 सांसदों ने किए साइन

11– सिलेंडर संकट के बीच शादियों के मेन्यू पर चली कैंची, अफवाहों की आग में तप रहा ‘काला बाजार’, कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले जहां शादी में 20 से 25 तरह के व्यंजन तैयार किए जाते थे, अब इसमें 30 से 40 फीसदी तक कटौती की जा रही है।

12– पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनावी बिगुल किसी भी वक्त बज सकता है। निर्वाचन आयोग 15 मार्च से पहले चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराए जाने की प्रबल संभावना है। आयोग का मानना है, कम चरणों से उपद्रवियों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने का मौका नहीं मिलेगा,

13– पश्चिम एशिया संघर्ष से ट्रंप को कितना नुकसान?: US में 17% बढ़ी तेल की कीमतें, टैंकरों पर भी हमला; मची खलबली

14– ट्रम्प बोले- तेल की कीमतें बढ़ना हमारे लिए अच्छा, अमेरिका इससे बहुत पैसा कमा रहा; ईरान बोला- होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा

15– रिपोर्ट- ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका, मौजूदा लीडरशिप का जनता पर पूरा कंट्रोल; ट्रम्प जल्द ऑपरेशन खत्म कर सकते हैं

16– मध्य-पूर्व में महायुद्ध: इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, तेहरान में धमाके तेज; क्या इजरायली हमले में घायल हुए हैं मोजतबा?

17– पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर रहस्य गहरा गया है। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हवाई हमले में घायल होने के बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह कोमा में हैं और उनके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा है

18– नेतन्याहू का दावा- इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक; मोजतबा को बताया कठपुतली

19– ‘ट्वीट करने से युद्ध नहीं रुकेगा , हम अमेरिका को नहीं छोड़ेंगे जब तक… ‘आप अपनी ग़लती नही मानेंगे, जंग के बीच ईरान ने ट्रंप को क्या धमकी दे दी ?

20– फाइटर जेट की हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा था अमेरिकी विमान, इराक में हो गया क्रैश; दावा ईरान ने मार गिराया

21– फरवरी में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई, खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; इजराइल-ईरान जंग से ये और बढ़ सकती है

22– मार्च की शुरुआत में ही पड़ने लगा लू का कहर, पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम का मिजाज; बढ़ी चिंता।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!