Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 11 मार्च 2026 (बुधवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 11 मार्च 2026 (बुधवार)

1– पीएम मोदी आज केरल और तमिलनाडु जाएंगे, दोनों राज्यों में कुल 16,450 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे; रैली को भी संबोधित करेंगे

2– बजट सत्र का दूसरा फेज, तीसरा दिन, स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी; विपक्ष ने पक्षपात का आरोप लगाया था

3– अगले साल से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में केंद्र, संसद-विधानसभाओं में मिलेगा एक-तिहाई हिस्सा

4– पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं

5– केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध के बावजूद भारत में तेल और गैस की कमी नहीं होगी। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत गैस सप्लाई पक्की की है। भारत अब दूसरे देशों से भी गैस खरीद रहा है

6– होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: भारत 40 देशों से खरीद रहा है तेल; पीयूष गोयल बोले- ईंधन की कोई कमी नहीं

7– प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधा। यह तब हुआ जब रिजिजू लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान जवाहरलाल नेहरू का हवाला दे रहे थे। प्रियंका ने कहा कि जो लोग भारत के पहले प्रधानमंत्री की दिन-रात आलोचना करते हैं, वही आज उनके वक्तव्यों का हवाला दे रहे हैं

8– LPG गैस संकट बढ़ने पर विपक्ष का मोदी सरकार पर बोला हमला; कहा- PM की चुप्पी की सजा जनता भुगत रही

9– असम में 40 लाख महिलाओं के खाते में ₹9000 ट्रांसफर, 4 महीनों का पैसा एक साथ भेजा गया, सीएम बोले-चुनाव से इसका कोई लेनादेना नहीं

10– जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया, सेना को दो आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिली थी, दूसरे की तलाश जारी

11– MP में कमर्शियल गैस संकट, कई शहरों में बुकिंग बंद, ईरान-इजराइल युद्ध का असर, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

12– केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज

13– होर्मुज में तेल सप्लाई रोकी तो ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला’, व्हाइट हाउस की चेतावनी

14– पश्चिम एशिया तनाव: पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात; कहा- संघर्ष कम करें, समाधान निकालने की जरूरत।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!