1– अफगानिस्तान ने PAK के खिलाफ छेड़ी जंग! मध्य रात्रि 19 चौकियों पर कब्जा, 55 सैनिक ढेर, कुछ को जिन्दा पकड़ा: पाकिस्तान के पलटवार से गूंजा काबुल।
2– पहले घर कुर्क अब अनिल अंबानी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया नया केस, BoB के 2,220 करोड़ धोखाधड़ी का मामला।
3– अब नहीं चलेगा विदेशी रेट! सोना-चांदी वाले म्यूचुअल फंड अब देसी स्पॉट प्राइस से होंगे वैल्यू, नया नियम 1 अप्रैल सेः SEBI
4– कोलकाता के 109 रास्तों पर रेगुलर चल रही पुलिस की नाका चेकिंग, औचक निरीक्षण करने कल रात धर्मतल्ला मोड़ पहुंचे CP सुप्रतिम सरकार।
5– कल रात तक युवा साथी प्रकल्प के 84 लाख से ज्यादा आवेदन जमा, चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद 1 अप्रैल से 1500 Rs. प्रति माह मिलने पर संशय।
6– खिदिरपुर में बिजली के पोल में लगी आग को अकेले अग्निशमन यंत्र से काबू में करने वाले ट्रैफिक गार्ड के OC प्रसेनजीत चटर्जी की CM ममता ने की प्रशंसा।
7– SIR: EC की भूमिका से शुभेन्दू अधिकारी नाराज, ‘अप टू द मार्क’ नहीं होने का दावा, बोले-DM’s को कार्यवाही करनी चाहिए थी, दोषी BLO/ ERO/AERO के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया।
8– मुर्शिदाबाद के बेलडांगा हिंसा की जांच NIA को सौंपे जाने के निचली कोर्ट के आदेश को रद्द करने की ममता सरकार की अर्जी HC की डिवीजन बेंच में खारिज।
9– दो दिन के सफर पर आ रहे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, 1 मार्च को कूचबिहार में रथयात्रा में होंगे शरीक, सिलीगुड़ी में रात्रिवास के बाद 2 मार्च को ईस्लामपुर से रथ करेंगे रवाना।
10– 0SIR: फाईनल वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद 60 लाख वोटरों के मताधिकार पर संशय के बादल, दस्तावेजों की जांच नहीं होने वाले अथवा पुर्नजांच वाले वोटर शामिल।
11– मप्र BJP में अब कद के हिसाब से देना होगा चंदा, जितना बड़ा पद, उतनी राशि! विधायकों-महापौर से 5-5 लाख सहयोग।
12– इंदौर: रावजी बाजार में जहरीली गैस से अफरा-तफरी, कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ, हुईं उल्टियां, घरों से निकले बाहर लोग, कई अस्पताल में भर्ती, सिलेण्डर रिसाव बताई जा रही वजह।
13– राजस्थान के एक कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ का स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से इंकार, मजाकिया लहजे में ‘दाढ़ी वालों से डर’ की बात कहकर राजनैतिक क्षेत्र में नई बहस को दिया जन्म।
14– मुंबई से छूटने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों में खाने-पीने की चीजों पर ओवरचार्जिंग, IRCTC का बड़ा एक्शन, 203 अवैध वेंडरों को ट्रेनों से उतारा गया।
15– रांची में इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, हाई-प्रोफाइल पार्टीज़ और कॉलेजों तक LSD ड्रग सप्लाई, एक वकील का पुत्र गिरफ्तार।
16– राजस्थान में सभी मंदिरों को पट्टे देगी सरकार: मंत्री मदन दिलावर बोले- हमें देने वाला भगवान बिना पट्टे बैठा है; गांवों में बिना लाइसेंस अब मीट दुकानों पर प्रतिबंध।
17– सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, अंबानी के जामनगर वाले घर पर हुआ पहला इवेंट।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




