Friday, February 27, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)

1– पीएम मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, पीएम ने हमास हमले की निंदा की, कहा- आपका दर्द समझते हैं; नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर

2– भारत-इजरायल की दोस्ती बेमिसाल: नेतन्याहू बोले- आतंकवाद के खिलाफ हम मजबूत मोर्चा बनाएंगे

3– ‘हम दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में जल्द ही होंगे शामिल..’, नेसेट में बोले PM मोदी, कहा-‘गाजा पीस प्लान’ को भारत का समर्थन

4– नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा – ‘भारत हमारा महान दोस्त…’

5– मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, अगले 5 नेताओं के मिलाकर भी इतने नहीं, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता

6– वैश्विक बाजार पर भारत की पकड़, गोयल बोले- ‘भारत ने 38 देशों के साथ किए नौ मुक्त व्यापार समझौते’

7– बड़े नेता-अफसर समुदाय विशेष को टारगेट नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- धर्म या जाति के आधार पर बदनाम करने का अधिकार नहीं

8– भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की, दिल्ली में पोस्टर लगे, लिखा- अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते

9– बदलते स्वरूप में सशस्त्र सेनाओं को तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए’, जनरल अनिल चौहान का बयान

10– नए सिरे से होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच, लोकसभा स्पीकर ने समिति का किया पुनर्गठन

11– कक्षा 8 की एनसीईआरटी सामाजिक विज्ञान पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर विवाद गहरा गया है। शिक्षा मंत्रालय ने पुस्तक के प्रसार पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने भी नाराजगी जताई

12– राजस्थान में अब दो से ज्यादा संतान वाले व्यक्ति भी पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। राज्य कैबिनेट की बैठक में 30 वर्ष पहले वर्ष 1995 में तत्कालीन भैरोंसिंह शेखावत सरकार द्वारा लागू किए गए प्रावधान को बदलने का निर्णय लिया गया। उस समय पंचायतीराज कानून और राजस्थान नगरपालिका कानून में संशोधन कर दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई थी।

13– बाड़मेर के कवास क्षेत्र में ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के पास किसान हरजीराम खोथ के खेत में पाइपलाइन लीकेज से तीन दिन से क्रूड ऑयल निकल रहा है। 50 से अधिक टैंकर भरे जा चुके हैं। नुकसान को लेकर किसान ने मुआवजे की मांग की है।

14– खेत के मालिक का कहना है कि उन्होंने अपनी अधिकांश जमीन पहले ही कंपनियों को दे दी थी और यही खेत शेष बचा था। उनके अनुसार पिछले वर्ष इसी खेत में 50 बोरी बाजरा उत्पादन हुआ था, लेकिन अब लगातार क्रूड ऑयल निकलने से जमीन बंजर होती जा रही है। किसान ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है

15– मुंबई में सबसे महंगे घरों में शामिल ‘अबोड’ पर ED का कब्जा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी को झटका

16– कई राज्यों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

17– मेजबान श्रीलंका टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया, रचिन रवींद्र को 4 विकेट, सैंटनर ने 47 रन बनाए
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!