1– झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत, रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूट गया था
2– राहुल गांधी बोले- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था
3– एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना- ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया – ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया – ये शर्म की बात है
4– तमिलनाडु- SIR की फाइनल लिस्ट पब्लिश, 74 लाख नाम कटे, राज्य में कुल 5.67 करोड़ मतदाता; अब तक 8 राज्यों की अंतिम सूची जारी
5– त्योहारों में हवाई किराया बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से 4 हफ्ते में जवाब मांगा; सरकार बोली- मामले को हाईलेवल पर देख रहे
6– वॉट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- निर्देशों का पालन करेंगे, विज्ञापन कंपनियों से डेटा शेयर नहीं करेंगे; यूजर्स को इसका ऑप्शन देना होगा
7– ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी’, अमेरिका में मचे टैरिफ घमासान के असर पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
8– देश में कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 फीसदी घरेलू कंपनियों के खिलाफ जांच की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दस महीनों तक चली जांच पूरी कर ली है। इस दौरान करीब 850 कंपनियों को सुधारात्मक एवं निवारक कार्रवाई (सीएपीए) के नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, अब तक किसी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
9– NCP विधायक बोले-अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर, पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? क्रैश के बाद महाराष्ट्र शांत कैसे
10– यूपी के मेरठ स्थित थाना लिसाड़ीगेट में कपड़ा कारोबारी आसिम के मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके पांच बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें दो जुड़वां बहनें हैं।
11– कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू चार बच्चे पैदा करें, बेटियां IAS-IPS बनें, नाचने वाली नहीं; हिंदुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए
12– आज से ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ की वसूली बंद, ₹16 लाख करोड़ वापस करने पड़ सकते हैं; कोर्ट ने 3 दिन पहले रोक लगाई
13– ट्रम्प बोले- मुझे नहीं पता मैं कब तक जिंदा रहूंगा, बहुत लोगों की गोली के निशाने पर; दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के रिजॉर्ट में घुसा था शख्स
14– अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले से दुनियाभर में हलचल तेज है। इसी बीच अब ट्रंप ने अपना सख्त रुख दिखाते हुए कई देशों को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि जो देश इस मामले में अमेरिका से खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसपर और ज्यादा शुल्क लगाया जाएगा
15– ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सोमवार को आदेश जारी कर बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को लेबनान छोड़ने के निर्देश दिए हैं
16– ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया
17– उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का अहसास, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जहां चोटियों पर बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां तक उत्तर भारत में कई जगह अधिकतम तापमान आसमान छूता नजर आ रहा है और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है
18– वेस्टइंडीज की सुपर-8 में पहली जीत, जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, हेटमायर-पॉवेल की फिफ्टी, गुडाकेश मोती को 4 विकेट
19– टी20 विश्वकप में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। इंग्लैंड अपना पहला मैच श्रीलंका से जीत चुका है। वहीं, पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ पहला मुकबला बारिश के चलते रद्द हो गया था
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




