1– इलाहाबाद HC पहुंचा अविमुक्तेश्वरानंद विवाद, वकील गौरव द्विवेदी की याचिका में CBI जांच, कमिश्नर-DM को सस्पेंड करने समेत कई मांग।
2– राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में याचिका खारिज, लखनऊ MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला।
3– CPM नेता मो. सलीम के साथ हुमायूं कबीर की न्यूटाउन के होटल में बैठक, चुनावी गठबंधन पर विचार, ISF से बातचीत का भार सीपीएम पर।
4– दुर्गा माँ की पूजा रोकने की चेष्टा करती ममता सरकार, अजान पढ़ने के वक्त नहीं होती कोई समस्या, दुर्गापुर में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन।
5– HC की फटकार, जागी सरकार! जेलों की बेहाल दशा सहित बुनियादी बदलाव के मुद्दे पर रिटायर जस्टिस के नेतृत्व में समिति गठित करने का रखा प्रस्ताव।
6– मुर्शिदाबाद में एक साथ 4 शव मिलने से हड़कंप, पत्नी तथा दो नाबालिग बेटियों की कटी थी गले की नली, पति फंदे से झूलता मिला।
7– अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, अपने नेता को विदा करने पहुंचे हजारों समर्थक।
8– राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, निधन के 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर कथित सुसाइड नोट पोस्ट से मामला पेचीदा; लिखा- मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा…
9– बिहारः जमुई में फोर्टीफाइड राइस कंपनी झुनझुनवाला पर नजराना मांगने का आरोप, सांसद-DM से शिकायत।
10– राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर जयपुर में फुटपाथ और आम रास्तों से हटेंगे अवैध मंदिर।
11– यूपीः निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा- अनऑफिसियल जिलाबदर… जल्दी मिलेंगे।
12– अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान बरी, बेकरी शॉप पर चला था बुलडोजर, जेल में रहे बंद।
13– दरिंदगी की हद: तेलंगाना में 100 और आवारा कुत्तों की हत्या, आंकड़ा 1200 पार।
14– पाकिस्तान में 10 साल की लड़कियों की कराएंगे शादी, बाल विवाह रोकथाम बिल के खिलाफ कट्टरपंथी मौलाना की शहबाज सरकार को चुनौती।
15– कोलंबिया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त: उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ क्रैश, पहाड़ियों में समा गई 15 जिंदगियां।
16– 7 छक्के, 15 बॉल पर फिफ्टी… शिवम दुबे ने T20 में किया धुआं-धुआं, बने कई कीर्तिमान, फिर भी भारत की हार.।
17– 3 लाख 85 हजार रुपये के ‘ऑल-टाइम हाई’ पहुंची चांदी, सोना 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




