गंगासागर मेले का उद्घाटन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। वह बाबूघाट के पास गंगासागर मेला आउट्राम घाट ट्रांजिट प्वाइंट का उद्घाटन करेंगी और कई नयी सेवाओं की शुरूआत करेंगी। इसके अलावा, वह मुरिगंगा नदी पर बनने वाले चार किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला भी रखेंगी, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
गंगासागर मेला 10 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, और 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों श्रद्धालु गंगासागर में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस मेले में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं।
1– समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’ वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का: रुस।
2– अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ परः UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट।
3– अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई से ईरान में दहशत, ईरानी मौलवी बोले-” खामेनेई की जान खतरे में…कृपया दुआ करें !”
4– बांग्लादेश-पाकिस्तान की दोस्ती हो रही मजबूत, 12 साल बाद ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू।
5– US: ट्रंप का दावा- अमेरिका के बिना नाटो से न रूस डरता है..न चीन, मैंने आठ युद्ध खत्म कर बचाईं लाखों जिंदगियां।
6– भारत-इजरायल वार्ता: पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और गाजा शांति योजना के मुद्दों पर हुई चर्चा।
7– ‘अमेरिका को 5 करोड़ बैरल तेल देगा वेनेज़ुएला और इसकी बिक्री की रकम पर मेरा नियंत्रण होगा’- ट्रंप का एलान।
8– ‘कुत्ता कब काट ले, आप उसका दिमाग नही पढ़ सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर जताई चिंता।
9– वेदांता चेयरमैन के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में हुआ निधन, भावुक हुए अनिल अग्रवाल लिखा- ‘मेरे जीवन का सबसे काला दिन।’
10– ICGS समुद्र प्रताप: अब समंदर में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा! भारत का नया ‘स्वदेशी सुरक्षा कवच।’
11– तुर्कमान गेट ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान झड़प, दिल्ली पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया।
12– पाक का डबल गेम! बातचीत के नाम पर गाजा में चुपचाप मिला रहा हमास से हाथ।
13– हनुमानगढ़ में महापंचायत, इंटरनेट रहा बंद:हरियाणा-पंजाब से भी किसान आए, ‘लाल सलाम’ के नारे लगे; एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध।
14– निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा:कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था।
15– सर्वे में दावा- फूड एप पर खाना महंगा:55% यूजर्स ने रेस्टोरेंट से ज्यादा दाम चुकाए; सर्वे में 79 हजार जवाब शामिल।
16– ‘भारत और यूरोप वैश्विक राजनीति-अर्थव्यवस्था में स्थिरता ला सकते हैं’, फ्रांस में बोले विदेश मंत्री जयशंकर।
17– AI ने इंसान की नींद से 130 बीमारी पहचानी:इनमें मौत का जोखिम भी; 65 हजार लोगों की 5.85 लाख घंटे की स्लीप का डेटा।
18– कठुआ में एनकाउंटर; सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को घेरा, गोलीबारी जारी।
19– हिजाब नहीं, तो खरीदारी नहीं; ज्वेलरी दुकानदारों को जमात ए इस्लामी की दो-टूक।
20– टेड क्रूज़ का न्यूयॉर्क मेयर पर तीखा प्रहारः कहा- ममदानी “कम्युनिस्ट” और “बहुत खतरनाक”, US में दोहराना चाहते वेनेजुएला जैसी तबाही।
21– वडोदरा में प्रशंसकों ने किया विराट कोहली का जोरदार स्वागत, 11 जनवरी से खेलेंगे वनडे सीरीज।
पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। अमेरिकी दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगने के लिए 60 से ज्यादा बार गुहार लगाई थी। यहां तक कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मदद मांगी थी।
ऑपरेशन सिंदूर की वजह
ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक सैन्य कार्रवाई थी, जो 7 मई 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की मौत हुई थी। भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
पाकिस्तान की गुहार
पाकिस्तान को डर था कि भारत की सैन्य कार्रवाई और भी बढ़ सकती है, इसलिए उन्होंने अमेरिका से मदद मांगी थी। पाकिस्तान ने अमेरिका में लॉबिंग भी की थी, जिसमें उन्होंने 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




