चिड़ावा, 3 मार्च 2025: सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश दास महाराज का चिड़ावा पधारने पर गौरव पथ स्थित शेखावाटी डिफेंस अकादमी के पास भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
प्रकाश दास महाराज आज डांगर के श्री श्याम मंदिर मंदिर में भजन संध्या के कार्यक्रम में पधारे थे।

स्वागत करने वालों में चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, चिड़ावा नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजयुमो चिड़ावा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मुकेश खंडेलवाल,भाजयुमो नगर मंडल उपाध्यक्ष मोहित तामडायत, राज दूल्हा हाउस संचालक अमित सैनी,अजय चारण, गौरव, संदीप चारण, अंकित, शेरा, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा संतोष कुमार, रामचंद्र शर्मा, पार्षद गंगाधर सैनी, कुलदीप कटारिया, आशू स्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।