झुंझुनू: कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष और युवा कांग्रेस में जिला पदाधिकारी रहे सुनील महला को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
चिड़ासन निवासी सुनील महला राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
सुनील महला को यह जिम्मेदारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव, झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला, राजबाला ओला और प्रदेश सचिव विजय मील की अनुशंसा पर दी गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आभार:
सुनील महला को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला और उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला का आभार जताया है।