Thursday, June 19, 2025
Homeराजस्थानसुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: राजस्थान पुलिस ने शूटरों को किया गिरफ्तार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: राजस्थान पुलिस ने शूटरों को किया गिरफ्तार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या प्रकरण में दोनों शूटर्स की पहचान हो गई है। शूटर रोहित राठौड़ मकराना और नितिन फौजी की पहचान कर ली गई है। पुलिस को रोहित और नितिन की फोटो मिली है, जिसके आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोप पुलिस की पकड़़ से दूर है। बदमाशों के विदेश में भी संपर्क होने की बात बताई जा रहे है। नितिन पोद्दार हरियाणा का रहने वाला है तो वहीं रोहित राठौड़ नागौर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी नितिन की जयपुर के झोटवाड़ा में कपड़े की दुकान बताई जा रही है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोली मारी गई

बता दें मंगलवार को राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोली मारी गई। परिजन गोगामेड़ी को मानसरोवर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। दूसरे युवक नवीन सिंह की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का प्राइवेट सुरक्षा कर्मी अजीत सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। वारदात के बाद बदमाश एक स्कूटी पर फायरिंग कर स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने करीब 17 राउंड फायर की थी।

आरोपियों की तलाश जारी 

फोटो के आधार पर राजस्थान पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है। राजस्थान पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस की भी मदद ले रही है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस को हत्याकांड के मामले में जानकारी और आरोपियों की फोटो दी गई है। जल्द दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

स्त्रोत – Live Hindustan न्यूज़

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!