Monday, June 30, 2025
Homeदेशसीजफायर के बाद भी खतरा बरकरार! इस नंबर से कॉल आई तो...

सीजफायर के बाद भी खतरा बरकरार! इस नंबर से कॉल आई तो तुरंत सतर्क हो जाएं

नई दिल्ली: हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के ऐलान के बाद सीमा पर गोलीबारी की घटनाओं में भले ही कमी आई हो, लेकिन अब खतरा एक नई दिशा में बढ़ रहा है। यह खतरा न बंदूक से है, न ही बॉर्डर पार से आने वाले आतंकियों से, बल्कि हमारे ही मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए घर-घर तक पहुँच रहा है।

Advertisement's
Advertisement’s

पाकिस्तानी ISI का नया जाल: फर्जी कॉल और डिजिटल फाइल्स

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक अहम अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब एक नई रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पत्रकारों, रिटायर्ड फौजियों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों को टारगेट कर फोन कॉल्स की जा रही हैं। कॉल करने वाले खुद को भारतीय सेना या इंटेलिजेंस एजेंसी का अफसर बताकर संवेदनशील जानकारियां निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

इस नंबर से कॉल आए तो रहें सतर्क: +91 7340921702

एजेंसियों ने खास तौर पर +91 7340921702 नंबर को लेकर चेतावनी जारी की है। भले ही यह नंबर भारत का प्रतीत होता हो, लेकिन इसमें स्पूफिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कॉलर असली नंबर को छिपाकर लोगों को भ्रमित करता है।

Advertisement's
Advertisement’s

कॉल में पूछे जा रहे सवाल:

  • ऑपरेशन सिंदूर जैसे फर्जी सैन्य अभियानों की जानकारी
  • गोपनीय योजनाओं या संवेदनशील दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी
  • भारत सरकार या सेना से जुड़े गुप्त प्रश्न
- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!