Sunday, June 29, 2025
Homeदेशसीजफायर के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एलओसी पर किया हमला,...

सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एलओसी पर किया हमला, अखनूर और नौशेरा सेक्टर में हुई भारी गोलाबारी, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने पुराने रवैये को दोहराते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर और नौशेरा सेक्टर में अचानक भारी गोलाबारी और धमाके किए गए।

सीजफायर उल्लंघन की इस घटना से भारत-पाक के बीच बने युद्धविराम समझौते की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीएसएफ और भारतीय सेना की टुकड़ियों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और मोर्चे पर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। कई गांवों में लोग सतर्कता के चलते अपने घरों से बाहर नहीं निकले। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि कुछ ही घंटे पहले अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों ने तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमति जताई थी। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से न केवल समझौते की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगा है, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी चिंता की स्थिति बन गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!