Friday, March 20, 2026
Homeराजस्थानसीकर जिले के खंडेला में जमीनी विवाद: बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ा, ग्रामीणों...

सीकर जिले के खंडेला में जमीनी विवाद: बुजुर्ग टॉवर पर चढ़ा, ग्रामीणों की भीड़ जमा

सीकर, राजस्थान: सीकर जिले के खंडेला में जमीनी विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। सुवालाल (55) नामक एक बुजुर्ग ने कोटड़ी लुहारवास, पुराना बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह घटना सुबह 8 बजे घटी और तब से बुजुर्ग टॉवर पर ही बैठा है।

जानकारी के अनुसार, सुवालाल का एक पुराना जमीनी विवाद है जो एसीएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने सुवालाल के खेत में पत्थर लगा दिए और उनके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत होकर सुवालाल ने यह कदम उठाया है।

बुजुर्ग अब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस लगातार सुवालाल को समझा रही है कि वह टॉवर से नीचे उतर आए, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!