Sunday, July 27, 2025
Homeपिलानीसीएसआईआर-सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित, महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट...

सीएसआईआर-सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित, महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई

पिलानी, 5 मार्च 2025: सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी को नियमित व्यायाम करने और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इसके बाद, स्टाफ क्लब का ध्वज फहराकर वॉकथॉन की शुरुआत की गई, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने संस्थान परिसर में पैदल भ्रमण किया और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा, टेबल टेनिस और महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

सीएसआईआर-सीरी में महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित, महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पीएचडी छात्रा प्रेरणा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक सुमित्रा सिंह उपविजेता रहीं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मिताली राज टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत दर्ज की और स्मृति मंधाना टीम उपविजेता रही। विजेता टीम की कप्तान सुमित्रा और उपविजेता टीम की कप्तान हसीना ने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निदेशक डॉ. पंचारिया ने विजेताओं को शील्ड और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सीरी महिला क्लब की अध्यक्ष सीमा पंचारिया ने भी महिला कर्मचारियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। स्टाफ क्लब के सचिव और वरिष्ठ वैज्ञानिक नीरज कुमार ने पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की और महिला खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की।

इस आयोजन ने संस्थान में महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य और टीम वर्क को प्रोत्साहित करते हुए एक सकारात्मक और सशक्त वातावरण बनाया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!