Thursday, February 12, 2026
Homeचिड़ावासिंघाना रोड पर फैला रहा था दहशत, चिड़ावा पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

सिंघाना रोड पर फैला रहा था दहशत, चिड़ावा पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार गंडासा जब्त

चिड़ावा: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धारदार गंडासा लेकर सिंघाना रोड पर घूम रहा है और राहगीरों में दहशत फैला रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।

बुधवार को गठित विशेष टीम को जैसे ही सूचना मिली, टीम तुरंत रोही अड़ूका क्षेत्र में पहुंची। वहां एक व्यक्ति कुर्ता-पायजामा पहने हाथ में लोहे का धारदार गंडासा लिए घूमता मिला। पुलिस वाहन देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम हुकुमचंद पुत्र जयराम बताया, वह कैथल, हरियाणा का रहने वाला है। जब पुलिस ने उससे गंडासा रखने का लाइसेंस या अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, मुकेश कुमार, अमित डाटिका, अमित सिहाग, प्रदीप और चालक विकास डांगी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृताधिकारी विकास धींधवाल के निर्देशन में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!