Thursday, February 26, 2026
Homeसिंघानासिंघाना में मिलावट पर बड़ा प्रहार! 727 किलो सरसों का तेल सीज,...

सिंघाना में मिलावट पर बड़ा प्रहार! 727 किलो सरसों का तेल सीज, त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

झुंझुनूं: जिले के सिंघाना कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 727 किलो सरसों का तेल सीज किया है। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। विभाग की इस सख्ती से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने ओम ऑयल इंडस्ट्रीज नामक फर्म पर छापा मारकर तेल के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरसों के तेल की गुणवत्ता की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिंघाना में “मां जसोल जोधपुर वाला” प्रतिष्ठान से मावा, गुलाबजामुन सहित विभिन्न मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग का कहना है कि मिलावटी मिठाइयों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बड़ाऊ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगभग 100 किलो दूषित और बदबूदार कलाकंद को नष्ट करवाया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

यह संपूर्ण कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देशों तथा सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के नेतृत्व में की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि झुंझुनूं जिले में सैंपलिंग, निरीक्षण और छापेमारी का अभियान निरंतर जारी रहेगा। मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सरसों का तेल, मावा, मिठाई, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!