Thursday, February 12, 2026
Homeसिंघानासिंघाना में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में...

सिंघाना में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रैली

सिंघाना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सिंघाना में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

शुक्रवार को रविन्द्र एकेडमी खेल मैदान में आयोजित इस रैली को पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले बढ़ रहे हैं, उनके घरों और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बावजूद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

रैली खेल मैदान से शुरू होकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, बाइपास सर्किल, नारनौल मोड़ के सामने से होते हुए वापस खेल मैदान में पहुंची।

रैली में शामिल रहे:

युवा मोर्चा उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा, ब्रह्मानंद, राधेश्याम पंवार, विकास भालोठिया, सुरेंद्र नेहरा, अक्षय कुमार, सुखवीर मील, जेपी भारद्वाज, ब्रह्मप्रकाश शास्त्री, बालकिशन सोमरा, पवन चौधरी, सुनील फिटकरी, नरेश सोनी, कैलाश पांडे, दाताराम भाटी, नरेश चौधरी, पवन डैला, अनिल सैनी सहित कई अन्य लोग इस रैली में शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!