Saturday, April 11, 2026
Homeसिंघानासिंघाना, कृष्णा मैरिज गार्डन संचालक पर जानलेवा हमला: कोटपुतली में छिपा था...

सिंघाना, कृष्णा मैरिज गार्डन संचालक पर जानलेवा हमला: कोटपुतली में छिपा था आरोपी, आठवीं गिरफ्तारी, सात पहले ही जेल में

सिंघाना: कस्बे के चर्चित कृष्णा मैरिज गार्डन हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी समारोह स्थल के संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा आरोपी मनीष मीणा पकड़ा गया। यह आरोपी पहचान छिपाकर कोटपुतली में समोसे की रेहड़ी पर बर्तन धोकर जीवन यापन कर रहा था। इससे पहले सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

30 नवंबर 2025 की रात लगभग डेढ़ बजे कृष्णा मैरिज गार्डन बंद करते समय हमला हुआ। संजीव सैनी ने पुलिस को बताया कि अचानक आकाश अग्रवाल, बिजू मावर, मोहन गुर्जर और अन्य 5-6 युवक लाठी-सरियों के साथ गार्डन में घुस आए और महेंद्र सिंह सैनी पर जान लेने की नीयत से हमला कर दिया। महेंद्र सिंह के सिर, हाथ, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं, जिन्हें बाद में जयपुर रेफर किया गया। मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे प्रदीप पुत्र वेदम सिंह, पोड़ी गढ़वाल निवासी, भी बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद सिंघाना थाना पुलिस ने मामले को गंभीर मानकर टीम गठित की। टीम ने लगातार दबिशें देकर सात अभियुक्तों को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। बाकी फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने खेतड़ी, नवलगढ़, गुढ़ा, उदयपुरवाटी से लेकर जयपुर और सीकर तक कई ठिकानों पर खोज अभियान चलाया।

लगातार तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मनीष मीणा कोटपुतली में नाम और पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे पकड़कर सिंघाना लाया गया। पता चला कि मनीष घटना के बाद से समोसे की थड़ी पर बर्तन धोकर अपना खर्च चला रहा था और गांव लौटने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।

गिरफ्तार युवक का नाम मनीष मीणा पुत्र रोहितास मीणा, उम्र 18 वर्ष 8 माह है, जो कसाई वाला सिंघाना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार शेष फरार आरोपियों की खोज अभी जारी है और जल्द और गिरफ्तारी संभव है।

टीम में सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह, रामपत, अजय भालोठिया और विक्रम सिंह का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!