Monday, February 16, 2026
Homeविदेशसिंगापुर आम चुनाव 2025: प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पीएपी को ऐतिहासिक जीत,...

सिंगापुर आम चुनाव 2025: प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की पीएपी को ऐतिहासिक जीत, 97 में से 87 सीटों पर कब्जा

सिंगापुर: प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नेतृत्व में पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) ने शनिवार को संपन्न हुए आम चुनावों में 97 में से 87 संसदीय सीटें जीतकर जबरदस्त जीत हासिल की है। यह नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अमेरिकी व्यापार शुल्कों के कारण अनिश्चितताओं से जूझ रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

पीएपी को मिला सशक्त जनादेश

1965 में स्वतंत्रता के बाद से सत्तारूढ़ रही पीपुल्स एक्शन पार्टी ने इस बार भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। चुनाव आयोग के अनुसार देश भर में 1,240 मतदान केंद्रों पर कुल 92 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिनमें से पीएपी ने 87 पर विजय हासिल कर अपनी लोकप्रियता सिद्ध कर दी।

मार्सिलिंग-यू टी जीआरसी से वोंग की जीत

लॉरेंस वोंग ने मार्सिलिंग-यू टी ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कांस्टीट्यूएंसी (GRC) से जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने कहा,

“यह मेरा पहला और शानदार अनुभव था। हम आपके मजबूत जनादेश के लिए आभारी हैं तथा आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।”

पिछले साल संभाली थी प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी

लॉरेंस वोंग ने मई 2024 में ली सीन लूंग के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। यह चुनाव उनके लिए पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही थी, जिसे उन्होंने सफलता पूर्वक पार कर लिया।

Advertisement's
Advertisement’s

27 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने किया मतदान

सिंगापुर के निर्वाचन विभाग (ELD) के अनुसार, कुल 27,58,846 पंजीकृत मतदाताओं ने इस चुनाव में भाग लिया। मतदान सुबह से लेकर रात 8 बजे तक चला और 12 घंटे तक शांतिपूर्वक चला।

स्वतंत्रता के बाद 14वां आम चुनाव

यह चुनाव सिंगापुर के इतिहास में आजादी के बाद का 14वां आम चुनाव था। देश में पहली बार आम चुनाव 1948 में आयोजित किए गए थे, और स्वतंत्रता के बाद से पीएपी ही लगातार सत्ता में रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!