झुंझुनू, 17 फरवरी 2025: राजस्थानी लोक कला एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में एक सामूहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय चंद्रभान ढाका की स्मृति में राजस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट यूके द्वारा आयोजित किया गया।

उपरोक्त प्रतियोगिता में सूरजगढ़ के जीणी के महात्मा गांधी गर्ल्स स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली स्कूल की छात्राओं को 21000 रुपए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में माहत्मा गांधी गर्ल्स स्कूल की पायल, लताशा, नंदिनी, गरिमा, इशिका, मोनिका व एकता ने सामूहिक नृत्य में यह उपलब्धि हासिल की।
छात्राओं की इस सफलता पर प्रभारी श्रीमती सुनीता व प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता कंवर सहित विद्यालय स्टाफ व अभिभावकों ने बधाई दी।
इस प्रतियोगिता में राजस्थान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थीयों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में न्यूनतम 2 और अधिकतम 7 विद्यार्थी शामिल थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क था। प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति के लिए अधिकतम 6 मिनट का समय दिया गया था। लोक नृत्य में राजस्थानी लोक संगीत को ही प्राथमिकता दी गई।