चिड़ावा – श्री हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी के द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन आज चिड़ावा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर के आराध्य देव श्री कल्याण प्रभु और लाडली जी का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।
वार्षिक उत्सव के आयोजन पर प्रभात फेरी संघ के अध्यक्ष देवानंद चौधरी के नेतृत्व में निकली निशान शोभायात्रा का कस्बे के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर और द्वीप प्रज्वलित कर ईश्वर के प्रति आस्था को अभिव्यक्त किया।
कल्याण प्रभु को इस मौके पर श्रद्धालुओं ने 56 भाग के साथ लड्डू व केसरिया ठंडाई का प्रसाद लगाया। मन्दिर के महन्त हीरालाल पुजारी के सान्निध्य में टीना रामचंद्र शर्मा ने निशान की पूजा अर्चना की।
यात्रा में आकर्षण का केंद्र छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत अद्भुत व सजीव झांकियां रहीं। गांधी चौक, कल्याण प्रभु मन्दिर, श्याम मन्दिर में नृत्य नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। यात्रा में भगीनिया जोहड़ बालाजी मन्दिर के महन्त रामसेवक दास जी महाराज, सुभाष जालान (झुंझुनू), बाबूलाल डीडवानिया (सूरजगढ़) का प्रभात फेरी संघ के अध्यक्ष देवानंद चौधरी ने पारम्परिक स्वागत किया।

आयोजन में ये हुए शामिल
प्रभात फेरी और शोभायात्रा में रोहिताश्व मेहारानिया, महेश आजाद, रामकिशन केड़िया, सत्यनारायण चौधरी, दामोदर हिम्मतरामका, अमित गुप्ता, संजय ओझा, विमल खेतान, जितेन्द्र वर्मा, रामनिवास वर्मा, प्रवीण वर्मा, कैलाश सैनी, अशोक वर्मा, प्रकाश मालानी, मुकेश सोलंकी, बृजेश वर्मा, राजू सिकलीगर, कृष्ण शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुभाष पंवार, संजय फतेहपुरिया, प्रमोद चौधरी, दिनेश लाटा, विक्की हर्षवाल, विकास गुप्ता, केशव मालानी, शोभा चौधरी, टीना शर्मा, सरिता चौधरी, शकुंतला कुल्हार, सुनीता चौधरी, आशा गोयल, सीता मोदी, बिन्दु ओझा, सुधा, बबीता, शारदा सोनी, राजू बाछुका, सुनीता बसावतिया, माया सैनी, रितु सूरजगढ़िया, ऊषा टेलर सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।