Saturday, June 21, 2025
Homeचिड़ावाश्री हरिनाम प्रभात फेरी, चिड़ावा का द्वितीय वार्षिकोत्सव आयोजन कल 25 अप्रैल...

श्री हरिनाम प्रभात फेरी, चिड़ावा का द्वितीय वार्षिकोत्सव आयोजन कल 25 अप्रैल को, सुबह से ही शुरू हो जाएंगे धार्मिक कार्यक्रम

चिड़ावा में श्री हरिनाम प्रभात फेरी संघ द्वारा कल 25 अप्रैल को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सुबह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी।

श्री हरि नाम प्रभात फेरी संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल गुरुवार, 25 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक की समयावधि में नगर देव श्री कल्याण प्रभु का विशेष श्रृंगार किया जायेगा तथा उन्हें 56 भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकियों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्री कल्याण प्रभु को निशान भी चढ़ाऐ जाएंगे। इस दौरान निशान शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

आयोजन को गत वर्ष से भी अधिक भव्य बनाने के लिए तैयारियों को लेकर श्री हरि नाम प्रभात फेरी संघ के सदस्य जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!