Monday, March 30, 2026
Homeचिड़ावाश्री कमला आयुर्वेद आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास आयुर्वेदाचार्य...

श्री कमला आयुर्वेद आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास आयुर्वेदाचार्य से मिलेगा इलाज

चिड़ावा: कस्बे के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बीमारियों के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। खेतड़ी रोड पर भागीरथी कॉम्पलेक्स में श्री कमला आयुर्वेद आरोग्य केंद्र की शुरुआत हुई है। यहां डॉ. शगुन महमिया (BAMS, आयुर्वेदाचार्य) मरीजों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक आयुर्वेदिक परामर्श और उपचार देंगी।

आयुर्वेदिक इलाज से मिलेगा लाभ

नए शुरू हुए इस स्वास्थ्य केंद्र पर उच्च रक्तचाप (BP), थकान-कमजोरी, मूत्ररोग (UTI), पथरी (Calculus), स्त्री रोग, गठिया (Arthritis), मधुमेह (Diabetes), दाद-खाज-खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं और कई अन्य बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा।

समय और स्थान

रोगियों के लिए परामर्श का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा। केंद्र का पता खेतड़ी रोड स्थित भागीरथी कॉम्पलेक्स है, जो डालमिया पेट्रोल पंप के पीछे, चिड़ावा में स्थित है।

लोगों को मिलेगा फायदा

चिड़ावा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अब आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ अपने शहर में ही ले सकेंगे। इस केंद्र का उद्देश्य लोगों को दवाइयों के साथ-साथ जीवनशैली सुधार और प्राकृतिक चिकित्सा का मार्गदर्शन देना भी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!