30 साल से लम्बित यमुना के पानी की योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। यमुना के पानी को हरियाणा अब राजस्थान को देगा। राजस्थान की पानी की जरूरतों को देखते हुए हरियाणा पड़ोसी का धर्म निभाएगा। दिल्ली में शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में समझौता हुआ। इस समझौते से राजस्थान के शेखावाटी के तीन जिलों में पीने के पानी की सप्लाई होगी।
रविवार को चिड़ावा शहर के विवेकानंद चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलामहामंत्री राजेश दहिया के सान्निध्य में जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

भाजपा जिलामहामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि लम्बे अरसे के बाद यमुना के पानी की मांग पूरी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा, वो करके दिखाया। योजना अब धरातल पर उतरेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना पर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से शेखावाटी के जिलों में आम जनता को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

जश्न में ये हुए शामिल
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मण्डल अध्यक्ष विकास स्वामी, मुरलीमनोहर शर्मा, पार्षद सुरेश भूकर, मुकेश जलिंद्रा, पंचायत सीमित सदस्य रोहिताश्व धांगड़, मदन डारा, मुकेश शर्मा, रविकांत शर्मा, किशोरी लाल, अमर सिंह, संदीप, दीपचंद, दीपक स्वामी, सुल्तान जांगिड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, मंजू कुलहरी, उमा, अनिता जांगिड़, अंजू काला, जयसिंह नूनिया, अशोक शर्मा, अशोक महरानियां, पूनम लाम्बा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




