Saturday, February 14, 2026
Homeपिलानीशिक्षा नगरी तक आयेगी अब रेलवे लाइन, लोकेशन सर्वे के लिए स्वीकृति...

शिक्षा नगरी तक आयेगी अब रेलवे लाइन, लोकेशन सर्वे के लिए स्वीकृति जारी की गई

लोहारू-पिलानी के बीच 24 किमी नई लाइन के सर्वे के लिए 60 लाख रुपए की सैंक्शन दी रेल मंत्रालय ने

झुंझुनू जिले के पिलानी कस्बे के लोगों के लिए रेल मंत्रालय की ओर से आज बड़ी खुशखबरी आई है। शिक्षा नगरी पिलानी भी अब रेलवे लाइन से जुड़ेगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए लोहारू से पिलानी के बीच 24 किलोमीटर की नई लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे का आदेश जारी कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के गति शक्ति डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर सिविल द्वितीय अभिषेक जगावत द्वारा लोकेशन सर्वे का यह आदेश जारी किया गया है। बुधवार को जारी इस आदेश के अनुसार उत्तर पश्चिमी रेलवे द्वारा दो अलग-अलग रूट की लाइनों का फाइनल लोकेशन सर्वे होगा, जिसके लिए कुल एक करोड़ 72 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

खाटू और सालासर भी जुड़ेंगे रेल लाइन से

लोकेशन सर्वे के इस आदेश में जानकारी दी गई है कि लोहारू से पिलानी की 24 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 60 लाख रूपए तथा खाटूश्यामजी से सालासर – सुजानगढ़ तक की 45 किलोमीटर की रेल लाइन के लिए 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

इस संदर्भ में उत्तर पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए जारी आदेश के बाद चार-पांच महीने में लाइनों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट पेश होगी। रेलवे बोर्ड की सर्वे रिपोर्ट के बाद इन दोनों लाइनों को लेकर आगामी निर्णय लिया जाएगा।

आपको बता दें कि बिट्स पिलानी और बिरला एजुकेशन ट्रस्ट की शैक्षणिक संस्थाओं की ख्याति के चलते कस्बे को शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों के हजारों बच्चे हर साल यहां पढने के लिए आते हैं। यही वजह है कि लंबे समय से पिलानी को रेल लाइन से जोड़ने की मांग यहां के लोगों द्वारा की जा रही थी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!