Friday, June 20, 2025
Homeचिड़ावाशिक्षा की गरिमा का सम्मान: चिड़ावा ब्लॉक के 33 परीक्षा प्रभारियों को...

शिक्षा की गरिमा का सम्मान: चिड़ावा ब्लॉक के 33 परीक्षा प्रभारियों को सम्मानित किया गया

चिड़ावा: पंडित गणेश नारायण मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा सम्मान का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश अरडावतिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक गायत्री चेतना केंद्र पिलानी देवेन्द्र कुमार ओलखा ने की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसी. बी. ई. ओ. सुशील शर्मा, गोविंदराम सोनी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक मुरारी लाल सोनी, रामजीलाल फोगाट, भरताराम, प्रधानाचार्य मूलचंद राजोरिया, प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा, और स्काउट प्रभारी निरजंन लाल शर्मा थे।

इस अवसर पर चिड़ावा ब्लॉक के 33 स्कूलों के परीक्षा प्रभारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और साहित्य प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ चिड़ावा के अध्यक्ष रामनिवास सैनी, आचार्य बनवारी लाल अरडावतिया, आचार्य चन्द्रपाल सिंह, सत्यनारायण सैनी, संदीप हिममतरामका, रमेश हिममतरामका, विद्याधर सोनी, रणजीत सेन, आचार्य संतोष सैनी सहित शक्ति पीठ के अनेक सदस्यों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक और कवि डॉक्टर अनिल शर्मा अनमोल ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!