Tuesday, August 26, 2025
Homeचिड़ावाशाकंभरी कुटुंब ने तैयार की माता की चुनरी, चुनरी यात्रा 13 जनवरी...

शाकंभरी कुटुंब ने तैयार की माता की चुनरी, चुनरी यात्रा 13 जनवरी को

चिड़ावा, 29 दिसम्बर 2024: शहर में तहसील कार्यालय के पास स्थित चौमाल भवन में शाकंभरी कुटुंब द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मां शाकंभरी की चुनरी को सजाया गया। यह चुनरी कुटुंब की वार्षिक चुनरी यात्रा का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से धार्मिक माहौल बनाया और चुनरी पर बूटी लगाने का कार्य किया।

यात्रा सह-संयोजक अजय चौमाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा 13 जनवरी को सुबह 10 बजे उदयपुरवाटी से शुरू होकर सकराय धाम पर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे और वे चुनरी को दोनों तरफ से पकड़कर जयकारे लगाते हुए चलेंगे।

चुनरी कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं ने अपनी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त करते हुए चुनरी सजाने का कार्य किया। इनमें शारदा चौमाल, संगीता सहल, सुधा डालमिया, सुमन जसरापुरिया, ममता चौमाल, टीना रामचंद्र, रेणु चौमाल, मोनिका बाछुका, अनीता केरवाल, राजकुमारी शर्मा और मानसी भगेरिया शामिल थीं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!