Thursday, June 19, 2025
Homeसूरजगढ़शहीद विनोद सिंह शेखावत का आज सैन्य सम्मान के साथ होगा अन्तिम...

शहीद विनोद सिंह शेखावत का आज सैन्य सम्मान के साथ होगा अन्तिम संस्कार, सूरजगढ़ से काजड़ा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

सूरजगढ: मणिपुर में तैनात भारतीय सेना के जवान हवलदार विनोद सिंह शेखावत का आज काजड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के सम्मान में सूरजगढ़ से काजड़ा तक तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी।

शहीद की पार्थिव देह सोमवार शाम जयपुर एयरपोर्ट लाई गई थी, जहां सेना की युनिट द्वारा द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में शहीद के शव को जयपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से आज सुबह 5:30 बजे सेना की टुकड़ी के साथ विशेष वाहन में सड़क मार्ग से शहीद विनोद सिंह शेखावत की पार्थिव देह को सेना के विशेष वाहन से जयपुर से उनके पैतृक गांव काजड़ा के लिए रवाना कर दिया गया है। सुबह 9:30 बजे के बाद शहीद की पार्थिव देह सूरजगढ़ पहुंचेगी। यहां चिड़ावा – लोहारू बाईपास स्थित काजड़ा चुंगी नाका पर बड़ी संख्या में युवा शहीद की आगवानी के लिए जुटेंगे।

सूरजगढ़ से काजड़ा तक शहीद के सम्मान में फौजी दिनेश सहारण के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों युवा बाइक और अपनी गाड़ीयों के साथ शामिल होंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!