Thursday, March 12, 2026
Homeपिलानीशक्ति वंदन कार्यक्रम: पिलानी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का...

शक्ति वंदन कार्यक्रम: पिलानी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया

शक्ति वंदन कार्यक्रम: पिलानी के गुलाब राय स्मृति भवन में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना के साथ शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मान सिंह श्योराण ने की। विशिष्ट अतिथि चिड़ावा मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा, पिलानी मंडल इन्दु जांगिड़, गुमान सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजेश दहिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में राजीविका के तहत सराहनीय कार्य हुए हैं। राजीविका की एसएचजी की सखियां महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। इन महिलाओं ने अपने दम पर यह साबित करके दिखाया है कि वे भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। अन्य महिलाएं भी आगे बढ़ सकती हैं बस आत्मविश्वास की जरूरत है।

कार्यक्रम में बोलते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश की महिलाएं सशक्त हों क्योंकि महिला, युवा, किसान और गरीब यह चारों वर्ग सशक्त होंगे तभी देश विकसित बनेगा। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री हर वर्ग को सशक्त बनाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। नारी शक्ति वंदन भी इसी कार्य योजना का हिस्सा है।

आपको बता दें कि गुरूवार, 22 फरवरी को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पूरे राजस्थान में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!