विप्र सेना की जिला इकाई को नई दिशा, संगठन को मिलेगी मजबूती
झुंझुनू, 3 अप्रैल 2025: सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वैध गुलझारी लाल शर्मा को विप्र सेना का झुंझुनू जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान जोन-6 दिनेश दादिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। जयपुर स्थित आवास पर आयोजित समारोह में शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपते हुए दादिया ने कहा कि विप्र सेना न्याय, स्वाभिमान और पीड़ितों के संरक्षण के प्रति समर्पित संगठन है, और शर्मा जैसे कर्मठ व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाकर संगठन गर्व महसूस कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि झुंझुनू जिले में विप्र सेना के मजबूत होने से शेखावाटी क्षेत्र में विप्र समाज के कल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी। अपने मनोनयन पर वैध गुलझारी लाल शर्मा ने विप्र सेना के संरक्षक पंडित सुनील शास्त्री और प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दादिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ विप्र समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, पुजारी सेवक महासंघ के रामचंद्र पाटोदा, सुरेंद्र शर्मा ढाणीवाला, बालमुकुंद शर्मा, विवेक शर्मा, बिनोद पुजारी, बिनोद रीजानी, पूर्व उप प्रधान बिनोद हीसारिया, एडवोकेट अशोक शर्मा, एडवोकेट सुशील जोशी, राजेंद्र गोंड, रमेश चंद्र शर्मा, राकेश जोशी और मुकेश शर्मा बुड़ाना सहित कई गणमान्य लोगों ने वैध गुलझारी लाल शर्मा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।