Wednesday, June 25, 2025
Homeपिलानीविश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, निकाली शोभायात्रा, जिला भारतीय...

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, निकाली शोभायात्रा, जिला भारतीय मजदूर संघ ने किया आयोजन

पिलानी, 17 सितंबर 2024: कस्बे में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला भारतीय मजदूर संघ ने निर्माण के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा की जयंती को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हुए विश्वकर्मा मंदिर लोहारू रोड पर एक भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने की।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, निकाली शोभायात्रा, जिला भारतीय मजदूर संघ ने किया आयोजन

कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामगोपाल शर्मा और जिला महामंत्री ईश्वर लाल शर्मा ने विश्वकर्मा जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जी के जीवन में त्याग और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को पुनः स्थापित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में बाबूलाल भोड़ीवाल, पुरुषोत्तम, मनोज, चंदन, विकास, झाबरमल सहित भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संजय गनोलिया, संगठन मंत्री सुनील बुगालिया, संदीप धाभाई, राजेश कुमार, बजरंग लाल, रघुवीर, भंवर सिंह शेखावत, शेर सिंह महरिया, लीलाधर, सुभाष कुमावत, फूलचंद कच्छावा, गजानंद शर्मा, चुन्नीलाल बुलानिया, हवा सिंह, मूलचंद, दयाचंद, गीगाराम भगत, नथूराम सैनी, मनोहर लाल सैनी, गुलझारी लाल सैनी, मनोज झेरली, अनिल, रामप्रताप आर्य, सुनील सैनी, विक्रम चाहर, प्रकाश पारीक, राजेंद्र सैनी, प्रमोद गुर्जर, सुरेश प्रजापत और राजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस, निकाली शोभायात्रा, जिला भारतीय मजदूर संघ ने किया आयोजन

इससे पहले, गणेश मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर तक एक विशाल कलश और शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं, जिनका अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विश्वकर्मा जी की आरती उतारी गई और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!