Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाविप्र फाउंडेशन ने चिड़ावा उप जिला अस्पताल को भेंट की 51 गर्म...

विप्र फाउंडेशन ने चिड़ावा उप जिला अस्पताल को भेंट की 51 गर्म कंबले, 100 झुग्गी झोपड़ी वाशिंदों को भी मिली ठंड से राहत

चिड़ावा: ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन की ओर से शनिवार को चिड़ावा उप जिला अस्पताल में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन द्वारा अस्पताल प्रशासन को 51 गर्म कंबल भेंट किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉक्टर नितेश जांगिड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शर्मा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम गोपाल मिश्र उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में पृथ्वीराज शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि फाउंडेशन द्वारा यह सेवा कार्य पूरे प्रदेश में निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन “समर्थ समाज, विकसित भारत” के नारे के साथ आगे बढ़ते हुए सभी समाजों को साथ लेकर समरसता और सामाजिक सौहार्द के साथ कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार शर्मा, शुभराम शर्मा, पवन शर्मा, राजू शर्मा, सुशील शर्मा, सत्येंद्र कौशिक, महेश शर्मा धन्ना, नगेंद्र शास्त्री, कन्हैया लाल शर्मा, मदन शर्मा, रजनीकांत मिश्रा, राधेश्याम सुखाड़िया, अनिल कुठानिया, राजेश शर्मा, अशोक पुजारी, अभिषेक शर्मा, शिव कुमार शर्मा, नरेंद्र अरडावतिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उप जिला अस्पताल में कार्यक्रम के पश्चात विप्र फाउंडेशन द्वारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित लक्ष्मीकांत मंदिर में भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 100 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए।

फाउंडेशन के इस सेवा कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई और इसे मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!