चिड़ावा: महाराजा सूरजमल संगठन भारत की ओर से झुंझुनू जिले में विकास कसवां को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की दृष्टि से कार्य को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विकास कसवां को यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी के निर्देशन में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्रवण चौधरी द्वारा दी गई है।
विकास कसवां इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सूरजमल संगठन भारत का जिलाध्यक्ष पद मिलने पर खुशी व्यक्त की और समाज हित में कार्य करने का आश्वासन दिया है।
कसवां की इस नियुक्ति पर मोनिका चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष महाराजा सूरजमल संगठन, दिनेश चौधरी, वीर तेजा सेना, राकेश कुमार, शलेश आदि ने खुशी व्यक्त की है।




