Tuesday, February 17, 2026
Homeपिलानीवर्ल्ड मास्टर्स में विनोद मोयल का चयन, हैमर थ्रो में चमके—उम्र नहीं...

वर्ल्ड मास्टर्स में विनोद मोयल का चयन, हैमर थ्रो में चमके—उम्र नहीं जज़्बा बन रहा पहचान

पिलानी: आर डी मोयल पब्लिक स्कूल के निदेशक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद मोयल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि खेल के मैदान में उम्र नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास निर्णायक होते हैं। केरल में आयोजित 46वीं नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में हैमर थ्रो स्पर्धा के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

नेशनल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विनोद मोयल का चयन अब 26वीं वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता डेगू, दक्षिण कोरिया में आयोजित होगी। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे शैक्षणिक और खेल जगत के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आर डी मोयल पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर विनोद मोयल को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विनोद मोयल ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। उनका चयन युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद मोयल वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!