Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीलोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की सेवा संकल्प यात्रा का पिलानी में...

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की सेवा संकल्प यात्रा का पिलानी में किया स्वागत, ट्रस्ट के उद्देश्यों और जनहित कार्यों की जानकारी दी

पिलानी, 31 मार्च 2025: सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, की सेवा संकल्प यात्रा का पिलानी में स्वागत किया गया। शनिवार 29 मार्च को रामगढ़ शेखावाटी से प्रारंभ हुई सेवा संकल्प यात्रा के साथ पिलानी पहुंचे लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक मुंबई प्रवासी उद्योगपति संजय कीर्तिनया, शेखावाटी संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, ताराचंद शर्मा तथा प्रशांत जोशी का हिन्दू क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली व ट्रस्ट की पिलानी तहसील शाखा के पदाधिकारियों द्वारा अभिनन्दन किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

यात्रा पर आए वरिष्ठ पदाधिकारियों को हिन्दू क्रांति सेना के कार्यालय से कार्यक्रम आयोजन स्थल भूतनाथ मन्दिर तक गाजे-बाजे के साथ ले जाया गया। संरक्षक संजय कीर्तनिया ने बताया कि ट्रस्ट की यह यात्रा शेखावाटी संभाग क्षेत्र के तीनों जिलों के सभी तहसील मुख्यालयों तक पहुंचेगी। जहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ट्रस्ट द्वारा संचालित किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी देते हुए, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ उठाने का संदेश प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट शेखावाटी की हर तहसील पर पिछले 10 वर्ष से लगातार सक्रिय है। सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर ट्रस्ट के कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगों, विधवा महिलाओं तथा जरूरतमन्दों तक पहुंचा रहे है।

कार्यक्रम को पिलानी अध्यक्ष संत कुमार निर्मल, तहसील प्रभारी गिरधारी लाल पांडे व हिन्दू क्रांति सेना के अध्यक्ष विकास डूमोली व संतोष कुमार शास्त्री ने भी संबोधित किया। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ आरके गौड़ ने पिलानी में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर चेयरमैन हीरालाल नायक, बाबूलाल घोघलिया, मोहम्मद इकबाल, बजरंग लाल आलड़िया, नरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र जीतू, जितेन्द्र निर्मल, ओमप्रकाश जोशी, मदन टेलर, बसंत कुमार ढण्ड, पुष्पा देवी सहित अन्य सहयोगी कार्यकर्ता व शहर के गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!