Friday, April 10, 2026
Homeचिड़ावालिपाई का काम निपटा कर नीचे उतरते मजदूरों का औजार 11 हजार...

लिपाई का काम निपटा कर नीचे उतरते मजदूरों का औजार 11 हजार वॉल्ट की तार को छूआ, करंट की चपेट में आने से तीन घायल

चिड़ावा: शहर के वार्ड नंबर 12, सुरजगढ़ मोड़ पर एक मकान के बाहर की लिपाई का काम निपटा कर नीचे उतरते मजदूरों के करंट लग जाने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामाबाई की जाव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके बाहर की लिपाई की जा रही थी। कार्य निपटा कर वहां लगे कारीगर बड़ा भाई सुरेश पुत्र बिशुलाल उम्र 40 निवासी हिरवा व छोटा भाई संजू उम्र 38 नीचे उतर रहे थे तभी उनके हाथ में पकड़ी एल्यूमीनियम की पट्टी गली से गुजर रहे 11 हजार वॉल्ट के तारों से छू गई।

करंट का झटका लगने से बड़ा भाई सुरेश उपर से नीचे आ गिरा व घायल हो गया जबकि छोटा भाई संजू व एक महिला भी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई जिसपर पायलट मनेन्द्र सिंह व सतीश कुमार मौके पर पहुंचे व घायल सुरेश व संजू को तुरंत चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना पर चिड़ावा थाने से हेड कांस्टेबल जगदीप हॉस्पिटल पहुंचे व जानकारी जुटाई साथ ही बिजली विभाग से जेईएन अरुण बडसीवाल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे व खुले तारों को केबल में बदलने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!