झुन्झुनू, 01 जुलाई 2024: पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, झुन्झुनू में वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ आरपीएस सहित जिला पुलिस के अधिकारीयों व कार्मिकों द्वारा कुल 1100 फलदार व छायादार पेड़ लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षकराजर्षि राज ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए भी जीवनदायी है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।
वृक्षारोपण पर्यावरण को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है। हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ो का हमे महत्व समझना चाहिए और इनकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ लगाने का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना व आमजन में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।