सूरजगढ़, 6 अप्रैल 2025: सूरजगढ़ कस्बे में रविवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी और जीवन ज्योति रक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर से की गई, जहां शादीनाथ आश्रम के महंत बबलुनाथ, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत और नगरपालिका चेयरपर्सन पुष्पा देवी गुप्ता ने विधिवत शुभारंभ किया।

सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे की मुख्य सड़कों पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और सीता से संबंधित विभिन्न झांकियां सजाई गई थीं, जिनकी भव्यता और धार्मिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
शहरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा आकर्षक दंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement’s
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पुनित बड़गुजर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़, भाजपा नेता विकास भालोठिया, छैलुराम भड़िया, पार्षद गिन्नी देवी गोयल, कैलाश शर्मा, संदीप शर्मा, सज्जन जांगिड़, जीवन ज्योति रक्षा समिति के संचालक अशोक जांगिड़, सूचना मंत्री व आनंद फोटो स्टेट और ई-मित्र संचालक रविन्द्र सांगवान, एडवोकेट बिशनपाल सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, विरेन्द्र फतेहपुरा, मनोज शर्मा, संतोष कुमावत, अशोक बेरला, अजय मनिठिया, संजय स्वामी, अभिषेक श्योराण, बबलु शर्मा, अजीत सिंह, बाबली शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामभक्तों की आस्था और अनुशासन से भरी यह शोभायात्रा धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का सजीव उदाहरण बनी।