Monday, March 30, 2026
Homeपिलानीराज्य स्तर पर खेलेंगे पिलानी के खिलाड़ी: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल...

राज्य स्तर पर खेलेंगे पिलानी के खिलाड़ी: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल हासिल करने वाले रजनी, ललित, भावेश शर्मा, आशीष और मोनिका को किया सम्मानित

पिलानी, 27 अक्टूबर: नूनिया गोठड़ा में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिलानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का आज पिलानी में सम्मान किया गया।

कोच राजन नायक ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रजनी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में, ललित ने 3000 मीटर में, भावेश शर्मा ने 200 और 400 मीटर में, आशीष ने 1500 मीटर में, मोनिका ने 600 मीटर में तथा भावेश ने 80 मीटर हर्डल्स में पदक जीते हैं।

शानदार प्रदर्शन के बल पर इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है, जो छात्राओं के लिए हर्षवा बड़ा (सीकर) तथा छात्रों के लिए राजगढ़ सादुलपुर में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होगी।

पदक जीतने पर खिलाड़ियों का पार्षद राजकुमार नायक, सरकारी शिक्षिका सरोज, कोच कमल नायक, राजन नायक, कोच हेमंत जांगिड़, AU कोच हेमंत नायक, कोच नीलम आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। पार्षद राजकुमार नायक ने अन्य खिलाड़ियों को भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!