Wednesday, June 25, 2025
Homeचिड़ावाराजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सीबीईओ उमादत्त झाझडिया का किया सम्मान

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सीबीईओ उमादत्त झाझडिया का किया सम्मान

चिड़ावा: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम शाखा चिड़ावा की ओर से नव नियुक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमादत्त झाझडिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर और माला अर्पण कर अभिनंदन किया गया।

सम्मान करने वालों में संगठन के प्रदेश संरक्षक रणवीर गोदारा, अतिरिक्त महामंत्री निरंजन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता होशियार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अमित बराला, नरेंद्र सिंह झाझडिया, सत्यवीर बराला, राम प्रताप सैनी, शशिकांत शर्मा, राम जांगिड़, जेपी झुंझुनूं, गंगाधर सैनी सहित संगठन से जुड़े अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और उनसे शिक्षक हितों के संरक्षण और समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर चिड़ावा ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समय पर समाधान और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रिया की अपेक्षा जताई। उमादत्त झाझडिया ने सभी का आभार जताते हुए शिक्षक समुदाय के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग से काम करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!