Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूराजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

झुंझुनू, 21 सितम्बर 2024: राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में पांचवें दिन का रोमांच जारी रहा। झुंझुनू के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वजन वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।

विजेताओं को मिला सम्मान

प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र मंडीवाल, निदेशक राजेश मंडीवाल और सीईओ डॉ. विवेक चौधरी ने विजेताओं को बधाई दी। मुख्य संयोजक डॉ. अनंत शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया है।

विभिन्न वर्गों में विजेता

  • अंडर-17 बालिकाएं – 38 किग्रा: स्वर्ण पदक – कामाक्षी (जयपुर सिटी), रजत पदक – वंशिका (अलवर), कांस्य पदक – साक्षी (झुंझुनू) और शिखा (दौसा)।
  • अंडर-19 बालक +78 किग्रा: स्वर्ण पदक – युवराज (बीकानेर), रजत पदक – नवनीत (झुंझुनू), कांस्य पदक – आदि (जयपुर सिटी) और अजीत (सीकर)।
  • अंडर-17 बालिकाएं – 32 किग्रा: स्वर्ण पदक – अनुष्का (सीकर), रजत पदक – मेधावी (जयपुर ग्रामीण), कांस्य पदक – जया (भरतपुर) और ईशा (झुंझुनू)।
  • अंडर-17 बालिकाएं – 55 किग्रा: स्वर्ण पदक – भार्गवी (नागौर), रजत पदक – अन्नपूर्णा (बीकानेर), कांस्य पदक – शगुन (जयपुर सिटी) और पायल (झुंझुनू)।

बड़ी संख्या में खिलाड़ीयों ने लिया भाग

बिकानेर शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद कुमार और चयन समिति संयोजक सरिता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 45 जिलों की 1391 खिलाड़ी और 225 से अधिक कोच और दल प्रभारी हिस्सा ले रहे हैं। झुंझुनू जिले के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अन्य मुकाबलों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!