Saturday, February 14, 2026
Homeपिलानीराजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिलानी की अनु ने जीता...

राजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिलानी की अनु ने जीता रजत पदक, बिरला स्पोर्ट्स ग्राउंड पर कोच और साथी खिलाड़ियों ने किया अभिनंदन

पिलानी, 18 सितंबर: अजमेर में सम्पन्न थर्ड राजस्थान राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिलानी की अनु नायक ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त कर पिलानी का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स संघ अजमेर द्वारा पटेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 13-14सितंबर को आयोजित टूर्नामेंट में मेडल हासिल करने पर आज पिलानी बिरला स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर कस्बे की प्रतिभाशाली एथलीट का अभिनन्दन किया गया।

आपको बता दें कि अनु पिलानी की राकेश अकेडमी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिता अशोक कुमार सिविल इंजीनियर और मम्मी रजनी देवी गृहिणी हैं। अनु की 11 वीं कक्षा तक की पढ़ाई श्रीमती जानकी देवी मंडेलिया और 12वीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई है। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मेडल जीतने के बाद अब अनु नेशनल लेवल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट गई है।

बिरला स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड पर गुरूवार को पार्षद राजकुमार नायक, शारीरिक शिक्षक सरोज सिंह और नीलम, कोच कमल नायक, सचिन कसाना, राजन नायक, हेमंत नायक तथा खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड की स्टार एथलीट अनु नायक का स्वागत किया गया। अनु अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर के लिए कोच कमल नायक के पास तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि कोच कमल ग्राउंड पर आने वाले जरूरतमंद खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!