Sunday, June 29, 2025
Homeचिड़ावाराजस्थान युवा कांग्रेस में 96 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति: सूरजगढ़ विधानसभा प्रभारी...

राजस्थान युवा कांग्रेस में 96 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति: सूरजगढ़ विधानसभा प्रभारी बने पीयूष चौधरी

चिड़ावा: राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में 200 में से 96 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। चिड़ावा के पीयूष चौधरी को स्टेट कोऑर्डिनेटर और सूरजगढ़ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर चयन के बाद कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधिंदर मूंड को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया गया।

प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से नई नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और युवा नेतृत्व को मजबूती प्रदान करना है। इसमें सूरजगढ़ विधानसभा के प्रभारी के रूप में चौधरी का चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का कारण बना है।

पीयूष चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद कुमार, लक्ष्मीकांत सैनी, पंकज झाझड़िया, पुनीत बेदवाल और आयुष ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि चौधरी के नेतृत्व में सूरजगढ़ विधानसभा में संगठन मजबूत होगा और युवा कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधिंदर मूंड ने इस अवसर पर कहा कि संगठन में युवाओं को अवसर देने से पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी। नई जिम्मेदारियों के साथ चुने गए सभी प्रभारी जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम शुरू करेंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!