चिड़ावा: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं में अनिल कुमार टोनी को गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की अनुशंसा और शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बाद की गई है।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश महासचिव (संगठन) केशव तिवारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि अनिल कुमार को विधानसभा झुंझुनूं के ब्लॉक गिडानिया के अध्यक्ष पद पर 2 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यकाल अथवा अगला आदेश लागू होने तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय संगठन की नियुक्ति समिति की सिफारिश और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति के बाद लिया गया है।

पत्र में अनिल कुमार से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन की आचार संहिता का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे और सक्रिय रूप से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

नियुक्ति में कहा गया है कि अनिल कुमार के अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि वे रचनात्मक कार्यों के जरिए पार्टी को मजबूती देंगे।
इस अहम नियुक्ति के बाद से अनिल कुमार टोनी को संगठन व परिचितों द्वारा लगातार बधाई का तांता लगा हुआ है।




