Saturday, June 7, 2025
Homeझुन्झुनूराजस्थान ओबीसी बोर्ड सदस्य मनोनीत होने पर पवन मावंडिया का सम्मान समारोह...

राजस्थान ओबीसी बोर्ड सदस्य मनोनीत होने पर पवन मावंडिया का सम्मान समारोह आयोजित

झुंझुनूं, 5 जून 2025: झुंझुनूं की राजनीति में ओबीसी वर्ग का मजबूत चेहरा माने जाने वाले पवन मावंडिया को राजस्थान ओबीसी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में विप्र सेना द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान समारोह संतो के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement's

समारोह की अध्यक्षता मोक्षधाम के फलाहारी बाबा आनन्द गिरी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडावा से आए बाल संत चेतन्य गणेशा नंद ने शिरकत की। कार्यक्रम का संयोजन विप्र सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया द्वारा किया गया और आयोजन की जिम्मेदारी विप्र सेना जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शर्मा ने संभाली। गुलजारी लाल शर्मा ने पवन मावंडिया को माला, साफा और संगठन का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गुलजारी लाल शर्मा ने कहा कि पवन मावंडिया का राजस्थान सरकार द्वारा ओबीसी बोर्ड सदस्य के रूप में किया गया मनोनयन न केवल जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह साबित करता है कि मावंडिया की संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक कुशलता को व्यापक स्तर पर सराहा गया है। वे पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।

पवन मावंडिया ने कार्यक्रम में आए सभी संतजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमंत्रित गणमान्यजनों का आभार प्रकट किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

Advertisement's
Advertisement’s

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विद्युत मंडल के सहायक अभियंता महेश टिंबडेवाल को भी जिले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाक्टर विधा पुरोहित, मंजू सैनी, रामचंद्र पाटोदा, राजेंद्र शर्मा झैरलीवाला, बिनोद पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, मनोज व्यास, जितेंद्र शर्मा मंडावा, विनोद शर्मा, नरेंद्र शर्मा ढाणी वाला, विजय सैनी, अनुप पुरोहित, लीलाधर पुरोहित, रामाकांत पुरोहित, पवन शर्मा, मुकेश चोरासिया, पंडित पतराम शर्मा और दरिया सिंह गोदारा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए पवन मावंडिया से आशाएं व्यक्त की गईं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!