पिलानी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पिलानी में लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और करप्शन का रिश्ता है ‘एक दूजे के लिए’।
राजनाथ सिंह ने कहा, “कांग्रेस की सरकार जब भी रही है, कोई न कोई घोटाला ज़रूर हुआ। यहां तक कि उनके मंत्रियों को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। जबकि हम लोगों की सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है।”

राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस पर लगाया आरोप
राम मंदिर के मुद्दे पर भी राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमारे नारे के साथ एक लाइन जोड़ दी थी कि, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब आप ने देख ही लिया है राम मंदिर बन गया है। रामलला अब अपनी कुटिया से निकल कर भव्य मन्दिर में विराजमान हैं।”
आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति
रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति पर भी बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “रक्षा क्षेत्र में हम आत्म निर्भर बन रहे हैं। 2014 से पहले प्रतिवर्ष 600 करोड़ रुपए से अधिक की आयुध सामग्री बाहर से मंगवाते थे, आज हम 21 हजार करोड़ रुपए की स्वदेश निर्मित रक्षा सामग्री दूसरे देशों को विक्रय की जा रही है।”
आतंकी घटनाओं पर भी कहा
आतंकी घटनाओं पर भी बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “पहले कहीं ना कहीं आतंकी घटना होती रहती थी। जम्मू-कश्मीर में हमेशा आतंकी घटना होती रहती थी, लेकिन अब है किसी के मां के लाल में वो दम? किसी लाल ने पिया है अपनी मां का दूध जो आंख उठा कर देख सके। सीमा के इस पार भी मारेंगे। सीमा के उस पार भी मारेंगे जब जरूरत पड़ी तो, लेकिन हम अपने पड़ोसियों को बेवजह परेशान नही करते।

ये रहे मौजूद
संतोष अहलावत, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, सुभाष पूनिया, दशरथ सिंह शेखावत, बनवारी लाल सैनी, जितेन्द्र शर्मा, हरिराम रणवा, केडी बाबर, धर्मपाल गुर्जर, विक्रम सिंह जाखल, जेपी चंदेलिया, राजेश दहिया, निषित कुमार बबलू, राजीव सिंह शेखावत, ठा. प्रताप सिंह, विकास शर्मा, ओमेन्द्र चारण, सरजीत चौधरी, सेवाराम गुप्ता, मुरली मनोहर शर्मा, पवन मावंडिया, विश्वम्भर पूनिया, सरोज श्योराण मंच पर मौजूद रहे।